आज हम आपको अध्यादेश के संबंध में इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे। आपको बस यह पोस्ट शुरू से अंत तक और बेहद ध्यान से पढ़नी है। आइए शुरू करते हैं-

अध्यादेश क्या होता है? What is an Ordinance?

जब संसद सत्र न चल रहा हो तब भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर भारत का राष्ट्रपति जिन कानूनों को लागू करता है, वह अध्यादेश कहलाते हैं।

अब तक कितने अध्यादेश लाए गए हैं?

26 जनवरी, 1950 के बाद से अब तक करीब सात सौ से अधिक अध्यादेश लाए जा चुके हैं। और साथियों आपको यह भी बता दें कि इनमें से कई ऐसे भी थे, जिन्हें कतई जरूरी नहीं माना जा सकता।

अध्यादेश सरकार को किस कार्य में सक्षम बनाते हैं?

यदि सरल शब्दों में कहें तो ये Ordinance भारत सरकार को तत्काल विधायी कार्रवाई करने में सक्षम बनाते हैं। अध्यादेश की अधिकतम अवधि छह माह होती है। संसद की मंजूरी मिलने की स्थिति में यह छह सप्ताह होती है।

पिछली तिथि से भी प्रभावी हो सकता है अध्यादेश

यह अध्यादेश के बारे में एक बेहद महत्वपूर्ण बात है। आपको बता दें कि अध्यादेश विधेयक की तरह ही पूर्ववर्ती हो सकता है। इसका मतलब यह है कि इसे पिछली तिथि से प्रभावी किया जा सकता है।

अध्यादेश कितने समय तक लागू रह सकता है

अध्यादेश लागू रहने की समान अवधि 6 सप्ताह की होती है और अधिकतम अवधि 6 महीने तक की होती है

अध्यादेश जारी करने की अनुमति किसे दी गयी है?

संविधान के अनुच्छेद 113 के तहत अध्यादेश जारी शक्ति राष्ट्रपति दी गयी है। जिसे राष्ट्रपति तत्काल रुप से लागू कर सकता है।

अध्यादेश क्या होता है? अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर  क्लिक करे?