वसीयत क्या होती है? इसके लाभ क्या हैं? यह कैसे लिखी जाती है? जैसे विषयों पर आज हम आपको विस्तार से बिंदुवार जानकारी देंगे। इसे पूरी तरह समझने के लिए आपको इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा। आइए, शुरू करते हैं-

वसीयत क्या होती है? (what is a will)-

दोेस्तों, सबसे पहले जान लेते हैं कि वसीयत क्या होती है। वसीयत को अंग्रेजी में विल (will) कहकर पुकारा जाता है। ये वस्तुतः एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके द्वारा किसी संपत्ति मालिक की मृृत्यु के पश्चात उसके उत्तराधिकारियों के बीच संपत्ति का निर्धारण किया जाता है।

वसीयत कराने के क्या लाभ हैं?

– वसीयतकर्ता का अपनी संपत्ति को विवादों से बचाना। – वसीयतकर्ता का अपनी इच्छानुसार संपत्ति का सही विभाजन। – वसीयतकर्ता का अपने व्यवसाय की निरंतरता के लिए प्रावधान। – नाबालिग बच्चों के लिए ट्रस्ट एवं अभिभावक की नियुक्ति। – जो स्वाभाविक उत्तराधिकारी नहीं हैं, उन्हें छोड़ने की सहूलियत।

वसीयत कैसे लिखी जाती है?

दोस्तों, सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि वसीयत का कोई निर्धारित फाॅर्मेट (format) नहीं है। यह वकील (advocate) की मदद से अथवा उसके बगैर केवल कागज एवं पेन के जरिए भी लिखी जा सकती है।

वसीयत का पंजीकरण आवश्यक नहीं, लेकिन करा लेना लाभप्रद

दोस्तों, बहुत से लोग वसीयत का पंजीकरण भी करा लेते हैं। पंजीकरण अधिनियम यानी रजिस्ट्रेशन एक्ट (registration act)- 1908 की धारा 18 के अंतर्गत वसीयत को वैकल्पिक रूप से पंजीकृत कराए जा सकने का प्रावधान किया गया है।

वसीयत कौन कर सकता है?

यदि कोई व्यक्ति पागल है एवं अपने किए का नतीजा नहीं जानता तो वह वसीयत नहीं करवा सकता। आपको बता दें कि इस पर कोई स्टांप ड्यूटी (stamp duty) नहीं लगती, लिहाजा इसे स्टांप पेपर (stamp paper) लिखना आवश्यक नहीं।

वसीयत कितने प्रकार की होती है?

मित्रों, अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर उठेगा कि वसीयत कितने प्रकार की होती है। तो आपको बता दें कि वसीयत के दो प्रकार होते हैं-आम वसीयत एवं विशेषाधिकार प्राप्त वसीयत।

आनलाइन वसीयत कैसे बनायें?

दोस्तों, यह इंटरनेट का जमाना है। यही वजह है कि इन दिनों वसीयत बनाने की आनलाइन सुविधा (online facility) भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि एसबीआई कैप (SBI cap) समेत कई संस्थाएं आनलाइन वसीयत (online will) बनाने की सुविधा मुहैया करा रही हैं।

वसीयत क्या होती है? वसीयत कैसे लिखी जाती है? अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर  क्लिक करे?