अब हम जानेंगे कि वजन बढ़ाने के लिए आप किन किन उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके वजन में वृद्धि देखने को मिलेगी।
#1. पर्याप्त नींद ले
सबसे पहले तो आप यह निश्चित कर ले कि यदि आप 18 वर्ष से ऊपर के हैं और 65 वर्ष से नीचे के तो आपको दिन में 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक रूप से लेनी चाहिए।
#2. भोजन में सभी पोषक तत्व रखें
अब यदि आप भोजन में आनाकानी करते हैं या फिर कुछ चीज़े खाते हैं और कुछ नही तो फिर आप सभी तरह के पोषक तत्वों से वंचित रह जाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप सभी तरह की सब्जियां, अनाज, दाल, फल इत्यादि खाने का नियम बनाए।
#3. जंक फ़ूड का ना करें सेवन
अब यदि आप अपना वजन बढ़ाने के लिए जंक फ़ूड का सेवन करने लगेंगे तो इससे आपका वजन बढ़ेगा तो सही लेकिन अनियंत्रित तरीके से। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपने कई जगह यह पढ़ा होगा कि जंक फ़ूड मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण हैं और यह सही भी हैं
#4. योगासन करें
आज के समय में योग का महत्व शायद ही किसी को बताने की आवश्यकता हो। हालाँकि हिंदू धर्म की पद्धति में बताई गयी हर बात मानव कल्याण के उद्देश्य से ही लिखी गयी हैं। इसी में शरीर व मन को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से योग करने को बताया गया हैं।
#5. व्यायाम करें
अब जब वजन बढ़ाने की बात चल ही रही हैं तो इसमें व्यायाम को कैसे पीछे छोड़ा जा सकता हैं। व्यायाम करने से हमारा अर्थ जिम जाने से कतई नही हैं। जिम जाकर तो बॉडी बनाई जाती हैं जो अलग चीज़ है।
#6. धुम्रपान ना करें
यदि आप भी धुम्रपान के शिकार हैं और इसे रोजाना करते हैं तो समझ जाइये कि यह भी आपके वजन के कम रह जाने का एक मुख्य कारण हो सकता हैं।
#7. सही समय पर खाए
अब यदि आप वजन बढ़ाने को लेकर सीरियस हैं तो केवल खाना खाना ही सही नही रहता। यह भी बहुत मायने रखता हैं कि आप उसे कितने अंतराल में और किस समय पर खा रहे हैं
वजन बढ़ाने का तरीका | वजन बढ़ाने के लिए 10 टिप्स अधिक जानकारी के लिंक पर क्लिक करे?