किसानों से ही हमारे देश का नाम है इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए यूपी बीज अनुदान योजना 2023 को शुरू किया गया है।
किसानों को अपनी फसल को तैयार करने के लिए बीज खरीदने पड़ते है।
जिसका मूल्य अधिक होने के कारण किसान लोग उच्च गुणवत्ता वाले बीजो को नही खरीद पाते है।
इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Beej Anudan Yojana 2023 को शुरू किया है।
इस योजना में सरकार किसानों को गेहूं तथा धान के बीजों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करेगी।
इसके अतिरिक्त किसान इस योजना के माध्यम से किसान उत्तर प्रदेश सरकार से खेती हेतु आर्थिक मदद के साथ ही लोन भी प्राप्त कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य में यह योजना शुरू की गई है इसलिए लाभर्थियों का अनिवार्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
यदि आवेदक एक किसान है तो ही वह इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करके लाभ प्राप्त करने के योग्य माना जायेगा।
यूपी बीज अनुदान योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीच क्लिक करे।