देश के विभिन्न राज्यों में सरकारें अब दफ्तरों पर काम का बोझ कम कर रही हैं। नागरिकों को भी घर बैठे विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मसलन वह ई सेवाओं यानी इलेक्ट्रॉनिक फार्म में आवेदन कर सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में और आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार सर्विस प्लस पोर्टल लेकर हाजिर हुई है।
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का आनंद लिया जा सकता है। आज इस पोस्ट में हम आपको इसी पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दोस्तों, आपको बता दें कि Service Plus Portal पर देश के लोगो को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सभी ई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विस्तार में जाएं तो सर्विस प्लस पोर्टल एक ऐसा इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाएं और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
यह मल्टीरेंटल आर्किटेक्चर पर आधारित प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल पर प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं और योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सर्विस प्लस की official वेबसाइट https://serviceonline.gov.in जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है.
सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?