अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाये तो राजस्थान भारत का सबसे बढ़ा राज्य है और यहां भारत में उगाय जाने वाले खाद्य पदार्थों का एक बहुत बढ़ा हिस्सा यहां उगाया जाता है।
लेकिन अब यहां निवास करने वाले बहुत से किसान कृषि करना छोड़ रहे है। क्योंकि उनका मानना है कि अब कृषि में लागत की अपेक्षा बचत नहीं रही है।
लेकिन ये क्रम अग्रसित रहा तो प्रदेश उत्पादित किये जाने वाले पदार्थों की तंगी आ जाएगी।
इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को कृषि करने के प्रति आकर्षित करने के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है।
जिसमें अब Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana का नाम भी शामिल कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों को बिजली बिल पर अनुदान प्रदान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसान की सुविधा और उन्हें कृषि करने के प्रति आकर्षित करने के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजना है।
इस योजना के तहत बिजली मिटर्ड किसान उपभोक्ताओं को हर महीने 1,000 रुपये तथा वार्षिक 12,000 रुपये तक की अनुदान राशि प्रदान की जायेगी।