पंजाब किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। पंजाब में ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर है यहां गेहूं तथा मक्का की खेती की जाती है

फसल को बेचने के लिए पर्याप्त मात्रा में मंडी नहीं है। जिस वजह से किसानों की बहुत सी फसल नष्ट हो जाती है।

इस समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वकांक्षी तथा लाभकारी योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम पंजाब अनाज खरीद पोर्टल (Punjab Anaaj Kharid Portal 2023) है।

यह पंजाब सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों की हालत को सुधारने के लिए और उनके अनाज को उचित दाम में खरीदने के लिए यह योजना कारगर साबित होगी।

इसके माध्यम से किसान अपनी फसल अपने निगरानी में बेच सकता है। इसमें किसी भी दलाल की आवश्यकता नहीं होगी।

इसका सबसे अच्छा लाभ यह है कि यह केवल किसानों के लिए बनाई गई है।

यदि कोई आवेदन 5 वर्ष से पंजाब में रह रहा है तो उनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होनी चाहिए।

इसके माध्यम से खेती के आकार के अनुसार अथवा जोत क्षेत्रफल के अनुसार किसानों की फसल ली जाएंगी।