केंद्र सरकार द्वारा देश की स्वास्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुत से कदमों को उठाया जाता है। जिससे देश के लोगों ज्यादा समस्यों का सामना नहीं करना पढ़े।

इसी बात को मध्य नज़र रखते हुए। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी Health Id card को को बनवाने की घोषणा की गयी है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपना इलाज करवाने के लिए अलग – अलग शहरों में जाते है, और वहां जाकर जब कोई डॉक्टर उनसे उनकी पुरानी रिपोर्ट्स और हेल्थ डेटा के बारे में जानकारी के बारे में पूछता है तो उनके पास कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं होती है।

जिस कारण उन्हें दुबारा से सभी जांचों को करना पड़ता है। जिस कारण उनका बहुत सा धन इसी वजह से बर्बाद हो जाता है।

PM Health Card की मदद से कोई भी डॉक्टर आपकी हेल्थ से जुड़ी सभी जानकारीयों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकता है।

उससे ये तक पता लगाया जा सकता है कि आप आखिरी बार कब बीमार हुए थे,कौन से हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे,आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज अब किया गया और बीमारी की वजह आदि के बारे में भी पता कर सकते है।

जिससे लोगों को अपने इलाज करवाने में काफी हद तक राहत मिलेगी। और डॉक्टर्स को आपकी बीमारी की समझने के लिए ज्यादा रिपोर्ट को नहीं करवाना पड़ेगा। और एक सही टिटमेंट देने में सफल होगा।

इसके बनाये जाने से लोगों के समय और पैसों दोनों की काफी बचत होगी।

प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।