सबसे पहले आपको जानकारी देते हैं कि हिमाचल नारी को नमन योजना क्या है? (What is Himachal nari ko naman Yojana?) आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं की सुविधा के लिए यह योजना शुरू की है।

हिमाचल नारी को नमन योजना क्या है?

हिमाचल नारी को नमन योजना (Himachal nari ko naman Yojana) के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं से हिमाचल प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम यानी (HRTC) की साधारण बसों (ordinary buses) में केवल आधा किराया वसूला जाएगा।

हिमाचल नारी को नमन योजना की शुरूआत कब हुई?

अब जान लेते हैं कि इस योजना की शुरुआत कब हुई? मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि हिमाचल नारी को नमन योजना (Himachal nari ko naman Yojana) का शुभारंभ 30 जून, 2023 को किया गया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा कब की थी?

दोस्तों, आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस नारी को नमन योजना की घोषणा हिमाचल दिवस (Himachal day) के दिन 15 अप्रैल, 2023 को की थी।

नारी को नमन योजना से कितनी महिलाओं को लाभ होगा?

हिमाचल प्रदेश सरकार की नारी को नमन योजना से प्रदेश की कितनी महिलाओं को लाभ पहुंचेगा? तो आपको जानकारी दे दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन करीब एक लाख, 25 हजार यानी लगभग सवा लाख महिलाएं बस में सफर करती है।

नारी को नमन योजना से हिमाचल सरकार पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा?

अभी तक जो अनुमान लगाया गया है, उसके अनुसार इस योजना से प्रदेश सरकार के खजाने पर करीब 60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पास कितनी साधारण बसें हैं?

जब हम बात हिमाचल नारी नमन योजना के तहत महिलाओं को साधारण बसों में किराए में 50 फीसदी छूट की कर रहे हैं तो हमारे लिए यह जानना भी आवश्यक है कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पास कितनी साधारण बसें हैं?

नारी को नमन योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व उद्देश्य अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर  क्लिक करे?