हर व्यक्ति को अपने जीवन के आखिरी दिनों में बहुत सी खोयस होती है।
जब व्यक्ति वृद्ध होता है तो उसके पास आय के साधनों का आभाव हो जाता है जिस कारण वे तीर्थ यात्रा करने के सपने को पूरा करने में असमर्थ हो जाते है।
इसलिए में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश तीर्थ दर्शन योजना का आयोजन किया। जो अभी तक पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चलायी जा रही है।
जिसके अंतर्गत सरकार मुफ्त में प्रदेश के बुजुर्गों और विकलांग लोगों को तीर्थ यात्रा करवाएगी।
आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
अगर व्यक्ति 60% से अधिक विकलांग है तो उसकी आयु की कोई भी सीमा विभाग द्वारा निर्धारित नहीं की गई है।
यदि इस योजना के अंतर्गत पति-पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं लेकिन दोनों में से कोई एक पात्र है तो दोनों इस योजना के अंतर्गत यात्रा कर सकते हैं।
65 वर्ष से अधिक के व्यक्ति और 60% से अधिक के विकलांग व्यक्ति को अपने साथ एक सहायक व्यक्ति को ले जाना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश मुख्यमन्त्री तीर्थ दर्शन योजना से जुडी जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।