मंकी पाक्स क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? मंकी पाक्स कैसे फैलता है? मंकी पाक्स से बचने के क्या उपाय हैं? जैसे आपके मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए विस्तार से देंगे। आइए, शुरू करते हैं-

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि यह एक दुर्लभ बीमारी (rare desease) है। यह वायरस संक्रमण (bacterial infection) की वजह से ही होती है। खास बात यह है कि शुरुआत में यह जानवर से मनुष्य में होती है।

आपको बता दें दोस्तों कि यह संक्रामक रोग कुछ कुछ स्माल पाक्स (small pox) यानी चेचक की तरह ही होता है। यह रोग लंबा नहीं रहता, लेकिन खतरनाक (dangerous) अवश्य होता है। एक और बात, कई लोग मंकी पाक्स का चिकन पाक्स (chicken pox) से नाता जोड़ते हैं।

मित्रों, आपके मस्तिष्क में यह सवाल अवश्य उठ रहा होगा कि आखिर इस संक्रामक रोग का नाम मंकी पाक्स क्यों पड़ा है? तो आपको बता दें दोस्तों कि यह संक्रमण पहली बार आज से करीब 64 वर्ष पूर्व सन् 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में मिला था,

दोस्तों, यह बात एकदम साफ कर दें कि मंकी पाक्स से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह रोग फैलता है। संक्रमण के तीन सप्ताह पश्चात संबंधित व्यक्ति में इसके लक्षण नजर आते हैं। यदि इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो यह स्थिति घातक भी बन सकती है।

दोस्तों, आपको जानकारी दे दें कि मंकी पाक्स वायरस का संक्रमण तुरंत खत्म नहीं होता। आम तौर पर यह 2 से लेकर 4 हफ्ते तक रह सकता है। इस रोग के लक्षणों में रैशेज प्रमुख हैं, जो ठीक होने से पहले कई दौर से गुजरते हैं। इसीलिए इस संक्रमण के ठीक होने में भी समय लगता है।

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि इंसानों में मंकी पाक्स का मामला सबसे पहले आज से करीब 52 वर्ष पूर्व सन् 1970 में सामने आया था। उस समय रिपब्लिक ऑफ कांगो (republic of Congo) में एक 9 वर्षीय बालक में इसकी पहचान हुई थी।

बहुत से लोगों के दिलों में यह डर बैठा हुआ है कि कहीं मंकी पाक्स कोरोना जैसी महामारी न बन जाए? दोस्तों, क्या आपके दिलों को भी यह सवाल मथ रहा है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (world health organization) यानी डब्ल्यूएचओ (WHO) ने इस मामले में ग्लोबल एक्शन (global action) के लिए कहा है। फिलहाल, भारत की स्थिति को देखते हुए इसके महामारी बनने की संभावना कम है,

मंकी पाक्स वायरस क्या है? इसके लक्षण क्या हैं?  अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?