आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किसान राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना के बारे में बताने जा रहे है। इसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत द्वारा किया गया है।
ये योजना प्रदेश के किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को 1.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये तक लोन मात्र 11% ब्याज दर प्रदान किया जायेगा।
जिससे प्रदेश के किसानों को खेती करने बहुत सहयता मिलेगी। और लोगों की खेती के प्रति इच्छुकता भी बढ़ेगी।
इस योजना का लाभ प्रदेश के वो किसान ही उठा सकते है जिनके पास 2 हेक्टर से कम खेती योग्य भूमि है। मतलब की अगर आप के पास भी 2 हेक्टर से कम भूमि है तो भी उस योजना के लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है।
इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया भी चालू कर दी गयी है। जिसके बारे में नीचे लेख विस्तार से जानकारी दी गयी है। राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना के तहत मात्र 3 महीने के लोन प्रदान किया जायेगा
अथवा विशेष परिस्थतिओं में इसकी समय सीमा 6 महीने तक बड़ा दी जायेगी। इस योजना से प्राप्त लोन का मात्र 3% ब्याज किसानों को देना होगा बाकि 7% ब्याज प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जायेगा।
अगर आपने इस योजना के तहत लोन लिया है और लोन की भर पायी समय पर देते है तो आपको ब्याज पर 2% की छूट सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा।
राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?