हम दिन में कई लोगों से मिलते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि किसी के बात करने का अंदाज दिल को छू जाता है। या हम किसी व्यक्ति की बातों से बहुत जल्द इंप्रेस हो जाते हैं।

ऐसा उस व्यक्ति के कम्युनिकेशन स्किल (communication skills) की वजह से होता है। यह एक ऐसा गुण है, जो किसी व्यक्ति को सभी लोगों को चहेता बना देता है।

इन दिनों करियर में आगे बढ़ने के लिए भी कम्युनिकेशन स्किल को एक आवश्यक आवश्यकता के तौर पर देखा जाना लगा है।

यदि आप भी अपने बातचीत करने तरीका सुधारना चाहते हैं, अपने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

कम्युनिकेशन का क्या अर्थ         है?

कम्युनिकेशन शब्द लैटिन भाषा के शब्द कम्युनिस (communis) से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है-सूचना का आदान प्रदान। इस प्रकार कम्युनिकेशन शब्द का अर्थ होता है-संचार अथवा संवाद।

कम्युनिकेशन कितने प्रकार का होता है?

कम्युनिकेशन मुख्यतः चार प्रकार का होता है-मौखिक, लिखित, गैर मौखिक एवं दृश्य संचार।

कम्युनिकेशन स्किल क्या होता है?

कम्युनिकेशन स्किल का अर्थ संवाद करने का कौशल अथवा बातचीत करने की कला है।

कम्युनिकेशन स्किल इम्प्रूव कैसे करें? इसके बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?