गुजरात भारत के मुख्य राज्यों में से एक है तथा यहां के किसानों द्वारा मुख्य रूप से मूंगफली, तम्बाकू, कपास आदि के फसल की जाती है।
आज भी प्रदेश में बहुत से किसानों की 60% या उससे अधिक फसल प्राकृतिक आपदाओं के आने से खराब हो जाती है जिस कारण हर दिन बहुत से किसान निराश होकर कृषि छोड़ते जा रहे है।
यही क्रम लगातार चलता रहा है तो हमें आने वाले समय में कृषि से उगने वाले कच्चे मालों की तंगी का सामना कर पड़ सकता है।
ऐसा ना हो इसलिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी जी द्वारा मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की शुरुआत की गई है।
जिसके तहत प्रदेश के प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जायेगी। जिससे वे बिना किसी संकोच के मन लगाकर खेती करें तथा प्रदेश की कृषि स्थिति की मजबूत करें।
इस योजना के बारे में प्रदेश के किसानों के पास सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं है जिस कारण वे इस योजना से प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करने में असमर्थ है।
अगर प्रदेश किसान की 60% से अधिक फसल प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हो जाती है यो सरकार द्वारा मुआवजा राशि 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।