तो आज के इस लेख में हम आपके साथ बिसलेरी की डीलरशिप लेने के ऊपर चर्चा करने वाले हैं। यहाँ आपको यह समझने कि जरुरत है कि आखिरकार बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल क्या है

इसके अलावा आपको कई अन्य बातों को भी ध्यान में रखने की जरुरत होगी। वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी कंपनी कोई छोटी मोटी कंपनी नही है बल्कि इसके द्वारा दशकों से अपना बिजनेस सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

तभी आज के समय में यह हर भारतीय की पसंदीदा पानी की कंपनी बन चुकी है। अब तो कोई भी व्यक्ति यदि पानी की बोतल की मांग करता है तो उसके द्वारा बिसलेरी कंपनी की बोतल ही मांगी जाती है क्योंकि इसने इतने वर्षों से अपना विश्वास जो बनाया है।

चूँकि बहुत से लोग बिसलेरी कंपनी के नाम या फिर यूँ कहे कि इसकी स्पेलिंग को लेकर उलझन की स्थिति में रहते हैं। वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी कंपनी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए

बाकि पानी की कंपनियों ने इसका गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए वे बिसलेरी कंपनी की स्पेलिंग के साथ थोड़ी बहुत छेड़छाड़ करते और अपनी पानी की बोतल बेच देते।

तो यहाँ हम आपको बता दे कि बिसलेरी कंपनी के नाम की स्पेलिंग Bisleri होती है। अब यदि आपको इस कंपनी का पानी खरीदना हो तो आप पहले उसकी स्पेलिंग जरुर चेक कर ले।

यह आपको धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाएगी। अब करे इस कंपनी के इतिहास की बात तो बिसलेरी कंपनी आज से 38 वर्ष पहले सन 1984 में शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक इस कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और आगे ही बढ़ती चली गयी।

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करे?