बिहार सरकार प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई योजना के लिए बजट जारी किया है। इसने योजना को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।

इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही योजना के संचालन से प्रदेश की कन्याओं का जीवन में सुधार होगा। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का संचालन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार की भी व्यवस्था की गई है। ताकि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा कन्याओं को प्राप्त हो सके।

इस योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदेश सरकार द्वारा ₹54100 की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाएगा। जन्म से लेकर पढ़ाई पूरी करने तक विभिन्न तरीकों से प्रदेश सरकार प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

बिहार सरकार ने प्रदेश की कन्याओं की शिक्षा और उनकी स्थिति को सुधारने के लिए प्रतिवर्ष 840 करोड रुपए खर्च कर रही है। इसके साथ ही इस नई योजना के क्रियान्वन से प्रदेश सरकार को 14 सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्चा वहन करना होगा

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का संचालन अप्रैल महीने के अंत तक पूरी तरह से कर दिया जाएगा। जिसके पश्चात बिहार राज्य के हर जिले और गांव के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अगर आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?