यदि आप बच्चों को पढ़ाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं। आइए जाने बच्चों को पढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से।

#1. बच्चे को समझे

आपको सबसे पहले अपने बच्चे के स्वभाव को समझने की आवश्यकता हैं। यदि आप अपने बच्चें के मन को अच्छे से समझेंगे तो अवश्य ही उसे पढ़ा पाने में भी सक्षम होंगे। इसलिए आपका पहला काम हैं अपने बच्चे को समझना।

#2. अपने बच्चें के मित्र भी बने

यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आपसे अपनी बात कहे और आपसे अच्छे से पढ़ें तो पहले आपको उसका मित्र बनना होगा। यदि बच्चा आपके साथ सहज महसूस करेगा तो अवश्य ही सरलता के साथ आपसे पढ़ भी लेगा।

#3. बच्चे को डराए नही

बच्चे को पढ़ाने के लुए उसे डांटे या धमकाए नही, क्योंकि ऐसा करने से वह पढ़ने की बजाए डरने लगेगा या फिर जिद्दी बन जाएगा। बच्चों को पढ़ाने का सबसे सही तरीका हैं उनके साथ हमेशा प्यार से पेश आना।

#4. बच्चों के विषय को समझे

आप भी अपने बच्चों के साथ खुद पढ़ें ताकि आपको भी उसका सही से ज्ञान हो सके। यदि आप अपने बच्चों की पढ़ाई के विषयों के बारे में अच्छे से समझ गए तो आप उन्हें अन्य समय में भी पढ़ा सकते हैं।

#5. पढ़ाई का महत्व बताये

आजकल बच्चे बहुत होशियार हो गए हैं और वे बातों को जल्दी से समझ भी लेते हैं। इसलिए आप समय समय पर उन्हें पढ़ाई का महत्व भी बताये। इसके लिए आप कई उदाहरन भी दे सकते हैं या उनके समक्ष खुद का भी उदाहरण रख सकते हैं।

#6. उनके अध्यापक से बात करें

आपका बच्चा स्कूल में कैसे पढ़ता है, कैसा व्यवहार करता है, पढ़ाई में उसकी रुचि कैसी है, किस विषय में वह ज्यादा रुचि लेता है और किसमे कम, स्कूल में उसके कितने अंक आते है, इत्यादि विषयों के बारे में उसके स्कूल के अध्यापक से अवश्य बातचीत करें।

#7. एक साथ ना पढ़ाये

कई माता पिता यह गलती करते हैं कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए जुट ही जाते हैं और सोचते हैं कि उन्हें एक बारी में ही सब पाठ याद करवा दिया जाए। दरअसल (Bacho ko kaise padhaye) हम तो बड़े हैं और हमें लगता है कि अपना समय बचाने के लिए उसे एक साथ पढ़ा दिया जाए और बच्चा भी उसे पढ़ लेगा।

#8. बच्चों की क्षमता को पहचाने

बच्चों को पढ़ाने के लिए आपको अपने बच्चे की क्षमता को भी पहचानना होगा। यह आवश्यक नही कि सभी बच्चों का चीजों को समझने और पढ़ने में दिमाग एक जैसा ही हो। किसी का दिमाग तेज गति से चलता हैं तो किसी का सामान्य तो किसी का धीरे।

बच्चों को कैसे पढ़ायें? बच्चो को पढ़ाने के 31 तरीके अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर  क्लिक करे?