सेब हमलोग सभी खाते हैं और इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि पूछिए मत लेकिन क्या आपको पता है कि इसके खाने के क्या क्या फायदे है?क्यूँकि फायदे जानने के बाद उस चीज को खाकर संतुष्टी  मिलती है।

1. सेब जिसे बेहतरीन माना जाता है वह हमें तंदुरुस्त रखने में पूरी तरह से सक्षम है। ये nutrition का भंडार है, इसे खाने से बहुत सी बीमारियों का इलाज भी होता है और बहुत सारी बीमारियों से बचाव भी करता है।

1. सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए क्यूंकि इसके छिलके में ही बहुत सारे फायदे होते हैं जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। छिलके के साथ सेब खाने के पहले एक बात का ध्यान रखें, सेब को नल के पानी में धीरे धीरे रगड़ते हुए अच्छे से धोए।

भूख लगने पर एक सेब यदि खा ले तो आपको इससे जल्दी ही ताकत मिलेगी। अगर आप किसी fast food के जगह पर एक सेब खाते हैं तो आप सोचो की एक सेब से आपको 95 कैलोरी मिलती है और एक समोसे या fast food से 240 के लगभग। लेकिन आपको उस कैलोरी के साथ बहुत कुछ ऐसे चीज भी मिलते हैं जो आपके सेहत के लिए नुकसानदेह है

1. सेब कैंसर जैसे रोग से हमारा बचाव करता है। lung cancer को रोकने के लिए इससे अच्छा फल कुछ नहीं हो सकता है। सेब के छिलके में ऐसे compound होते हैं जो cancer cell की growth को रोकती है।

1. Research में पाया गया है कि गर्भावस्था के समय यदि महिलाये 4-5 सेब यदि हफ्ते में खा लेती है तो उनके होने वाले बच्चे का अस्थमा से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक बचाव रहता है। यह हृदय संबंधी रोगों के लिए भी बहुत अच्छा है।

1. आपकी याद शक्ति में कमी ना आए और आप चाहते हैं कि आपकी दिमागी शक्ति ज्यादा हो तो आप सेब खाना शुरू कर दीजिए। उसके छिलके में एक ऐसा गुण होता है जो brain cells को खत्म होने से रोकता है।

1. जिस फल और सब्जियों का index level कम होता है वह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्यूंकि यह हमारे blood pressure को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। इस तरह सेब हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। blood sugar level कम होगा तो हमें insulin की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी और fat हमारे शरीर से कम होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सेब मधुमेह के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

सेब खाने के फायदे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?