बिहार में लड़कियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बाल विवाह जैसी प्रथाओं की यहां लड़कियां शिकार हैं। पूर्व में बेटियों की बेहतरी को लेकर न समाज जागरूक था न ही सरकार की ओर से ठोस कदम इस दिशा में उठाए जा रहे थे

अब समय में परिवर्तन आ चुका है। बिहार राज्य की बेटियां आगे बढ़ सके, तरक्की करें, उनका कल्याण हो और समाज में उनको स्वीकार किया जाए। इसके लिए बिहार सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है।

Kanya Utthan Yojana Bihar का मुख्य उददेश्य लड़कियों को आगे बढ़ाना है ताकि समाज में उनके प्रति हो रहे अत्याचार व भेदभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सका

इसके अलावा बिहार में बाल विवाह को रोकने के उददेश्य से भी इस योजना को तैयार किया गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी बहुत ही आसान तरीके से देंगे

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ये योजना हर वर्ग, हर जाति, संप्रदाय और धर्म की लड़कियों पर लागू होगी।

लड़कियों को शिक्षित करने के उददेश्य से बिहार सरकार Kanya Utthan Yojana Bihar का संचालन कर रही है। इसके तहत बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं

बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करना बहुत की सरल है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसे भरना बहुत ही सरल है।

इसके बाद जब लड़की 12वीं पास कर लेगी तब उसे 10 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके लिए लड़की का अविवाहित होना जरूरी है। अगर लड़की ग्रेजुएशन भी कर लेती है तब उसे 25 हजार रूपये सरकार देगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?