बीते कुछ महीनों से पूरे विश्व में एक सर्व व्यापी समस्या मुखर होकर सभी के सामने खड़ी है। समस्या लगातार बढ़ते रहने की वजह से लोग बहुत ही परेशान हो रहे हैं।
यह समस्या चीन के “वुहान” शहर से “कोरोनावायरस” के नाम से शुरू हुई। शुरू में चीन ने यह समस्या छुपा कर रखी है लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या सर्वव्यापी बनकर उभर रही है।
यह कोरोनावायरस एक प्रकार का वायरस है, जो चमगादड़ के जूस पीने से फैलता है। एक दूसरे के लगातार संपर्क में आने से यह वायरस बढ़ता ही चला जा रहा है।
विदेशों से लगातार लोगों के आने की वजह से ही अब इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत के प्रत्येक राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है।
इस संक्रामक बीमारी के लगातार बढ़ने से सरकार ने 21 दिनों का लाॅकडाउन घोषित किया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को घर में ही रहने की सलाह दी गई है ताकि इस रोग से बचा जा सके।
साथ ही सरकार द्वारा कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं जिससे आसानी से इस बीमारी से बचा जा सके। अपने देश को सुरक्षित रखना हम सब नागरिकों का परम कर्तव्य है।
इस समस्या के समय में कुछ लोगों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी उठाई है, इन लोगों में डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, बैंकर, पुलिस प्रशासन सर्वोपरि है।
संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते रहने से जांच की जाने वाली किट की उपलब्धता कम होती नजर आ रही है। यह समस्या देश ही नहीं वरन विदेशों में भी तेजी से उभर रही है।
इस समस्या से उबरने के लिए आरोग्य सेतु ऐप की खोज की गई है।
जैसा की सर्वविदित है कि कोरोना वायरस की महामारी से बचना असंभव नहीं है। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप की खोज हुई। हाल में ही भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोग्य सेतु ऐप बनाया है।
कोरोना की इस लड़ाई से निपटने के लिए “आरोग्य सेतु ऐप “को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आसानी से Aarogya Setu App Download किया जा सकता है।
आरोग्य सेतु ऐप क्या है? इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?