राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे कटवाएं? | आसान तरीके से

भारतीय नागरिकों के लिए खाद्य विभाग के द्वारा कम मूल्य पर खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड नामक दस्तावेज जारी किया जाता हैं। राशन कार्ड आमतौर पर परिवार के मुखिया सदस्य के नाम उसके आय के आधार पर जारी किया जाता हैं। जिसमे परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होते हैं। अब चुकी राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल होते है।

तो ऐसे में अक्सर जब परिवार का कोई सदस्य परिवार से अलग हो जाता हैं, शादी हो जाती है, या फिर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती तो उसका नाम राशन कार्ड से हटाना पड़ता हैं। लेकिन राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं? इससे अभी लोग अंजान हैं। अगर आप भी इससे अंजान है और अपने राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे है। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाए? इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे है। तो आइए जानते हैं –

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाए?

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे कटवाएं

राशन कार्ड वर्तमान समय मे भारत के सभी नागरिकों को जारी किया जाता हैं। क्योंकि राशन कार्ड आज के समय मे पहचान पत्र के तौर पर काफी उपयोग किया जाता हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली से कम मूल्य पर राशन भी इस मजत्वपूर्ण दस्तावेज के आधार पर दिया जाता हैं। अब जैसा कि राशन कार्ड परिवार के मुखिया सदस्य के नाम जारी किया जाता हैं। जिसमे परिवार के अन्य सदस्य के नाम भी शामिल होते हैं।

लेकिन ऐसी स्थिति में जब परिवार के किसी लड़की या लड़के की शादी हो जाती है या परिवार का सदस्य अलग हो जाता है तो उसे सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना पड़ता है ताकि वह अपना अलग राशन कार्ड बनवाकर राशन की सुविधाओं का लाभ ले सकें। इसलिए आज नींचे हमने राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाए? इसके बारे में बताया हैं। ताकि भारतीय नागरिक पुराने राशन कार्ड से नाम हटवाकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकें।

योजन का नाम राशन कार्ड योजना
उद्देश्य राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं
विभागखाद्य विभाग
लाभार्थीभारतीय नागरिक
तरीका ऑनलाइन
वेबसाइट

राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेज

राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र भरकर खाद्य विभाग जमा करना होगा। जिसके के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होंगी। जो कि निम्नलिखित हैं –

  • आवेदन फॉर्म
  • नाम हटाने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • पुराना राशन कार्ड
  • नाम हटाने के कारण का प्रमाण पत्र (मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फ़ोटो

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाए?

अगर आप जॉइंट परिवार में रहते है लेकिन अब आपको शादी हो चुकी है या फिर आप दूसरी जगह रहने लगे है। जिस वजह से आप पुराने राशन कार्ड से अपना नाम हटवाकर नए राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो आप नींचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से राशन कार्ड से नाम हटा सकते हैं। आईए जानते हैं –

  • राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने के लिए आपको एक आवेदन पत्र भरकर खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म जिसे आप आप यहां क्लिक करके अपने मोबाइल/लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको उसको प्रिंट कर लेना हैं।
  • अब आपको आवेदन पत्र में राशन कार्ड से नाम हटाने वाले सदस्य की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, राशन कार्ड से नाम हटाने का कारण जैसी पूर्ण जानकारी को भरना हैं।
  • व्यक्तिगत जानकारजानकारी भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पुराने राशन कार्ड की प्रतिलिप और अगर जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना उसका कारण का प्रमाण पत्र जैसे अगर शादी हुई है तो शादी प्रमाण पत्र, मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण को आवेदन पत्र के साथ संगलन कर लेना हैं।
  • अब आपको पूर्ण रूप से तैयार इस आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत या खाद्य विभाग में जाकर जमा कर दें।
  • इस तरह से राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने हेतु आपका आवेदन हो जाएगा।
  • कुछ दिन बाद आवेदन पत्र का सत्यापन कर सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जायेगा।

FAQ

राशन कार्ड से सदस्य का नाम क्यों हटाना पड़ता हैं?

जब परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी सदस्य की शादी हो जाती है। तो इस स्थिति में अक्सर राशन कार्ड से उस सदस्य का नाम हटाना पड़ता हैं।

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाए?

अगर आप परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं तो राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने हेतु आवेदन पत्र भरकर खाद विभाग में जाकर जमा करना होगा।

क्या ऑनलाइन राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटा सकते हैं?

जी नहीं, राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाने हेतु अभी कोई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

Adhar card number se ration card download kaise karen | ration card download kaise karen |

निष्कर्ष

तो इस तरह से आप परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटावा सकते हैं। जिसकी पूरी जानकारी ऊपर इस आर्टिकल में उपलब्ध हैं। राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की अगर आपको कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं। तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

11 thoughts on “राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे कटवाएं? | आसान तरीके से”

  1. Apurti padadhikari se rationcard se ak aadmi ka nam kataye or name kat gya lekin aadhar siding nahi hataya hai kitna din me hatega jo ki naya rationcard ke liye apply karenge please sar speak

    Reply
  2. खाद्य विभाग अधिकारी का कार्यालय कहा होती है तहसील में या कहीं और

    Reply
  3. समग्र परिवार आईडी 32710229 से सदस्य आईडी- 1524 41336-लाल सिंह सदस्य आईडी-1 52441795-को इसी समग्र आईडी से राशन खाद्यान्न मिंत्र में जोड़ने का कृपया कष्ट करें।

    Reply
    • सभी जानकारी आर्टिकल में दी गयी हैं. आप आर्टिकल में दी गयी जानकारी को फॉलो करें।

      Reply

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks
On which category would you like to receive?