ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? 2 मिनट में अपना राशन कार्ड चेक करें?

खाद्य विभाग के द्वारा भारत भर के सभी राज्यों में राशन कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है। फिर इस राशन कार्ड पर हर महीने ग्राम पंचायत में मौजूद सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन की दुकान से रियायतीं दरों पर खाद्य सामाग्री जैसे गेहूं, चावल, दाल, चना चीनी उपलब्ध कराई जाती है। भारत भर में काफी ऐसे नागरिक निवास करते है जो आर्थिक रूप से गरीब होने के कारण बाज़ार से महंगी खाद्य सामाग्री नही खरीद पाते है।

इसलिए खाद्य विभाग की मदद से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा कम गरीबो को कम मूल्य पर खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराई जाती है। ताकि गरीब नागरिक कम मूल्य पर खाद्य सामाग्री खरीद कर अपना भरण पोषण कर सके। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें पता नही है कि उनके नाम राशन कार्ड है या नही जिस कारण वह राशन कार्ड पर मिलने वाले रियायतीं दरों खाद्य सामाग्री को नही खरीद पाते है। अगर आपको भी नही पता है कि आपके नाम राशन कार्ड है या नही तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नही है।

क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? इसके बारे में बताने जा रहे है। जिसे फॉलो करके आप राशन कार्ड में अपना नाम देखकर राशन पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकें। तो चलिय जानते है –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है 2 मिनट में अपना राशन कार्ड चेक करें

राशन कार्ड कैसे देखें? How to View Ration Card?

राशन कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। क्योंकि यह रियायतीं दरों पर खाद्य सामाग्री खरीदने के साथ – साथ पहचान पत्र के तौर पर काफी उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भी कई क्षेत्र है जहां पर राशन कार्ड का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। इसकी बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए खाद्य विभाग राशन कार्ड से जुड़े विवरण को ऑनलाइन स्तर पर शुरू कर रही है।

ताकि राशन कार्ड धारक नागरिक जब चाहे तब घर बैठे आपके राशन कार्ड से जुड़े विवरण को ऑनलाइन देख सकें। जैसे कि अब आप Online Ration Card List 2023 को चेक कर सकते है और अपना ऑनलाइन राशन कार्ड भी देख सकते है। जिसकी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे है।

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? How to check ration card online?

दोस्तों अगर आपका राशन कार्ड खो गया है या फिर आपके नाम राशन कार्ड है नही इसकी आपको जानकारी नही है? तो अब आप नींचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो करके ऑनलाइन अपना राशन कार्ड देख सकते है।

Total Time: 20 minutes

nfsa.gov.in की वेबसाइट पर जाएं –

राशन कार्ड देखने के लिए आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप यहां https://nfsa.gov.in/ क्लिक करके डायरेक्ट इस वेबसाइट पर जा सकते है।

Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की वेबसाइट के होमपेज पर आपको Ration Card का ऑप्शन मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।

Ration Card Details On State Portals पर क्लिक करें-

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

जैसे ही आप Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको Ration Card Details On State Portals का ऑप्शन मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें –

State Select करें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

Ration Card Details On State Portals पर क्लिक करते ही आपके सामने भारत के सभी राज्यो के नाम आ जाएंगे। यहाँ पर आपको उस राज्य पर क्लिक करना है जिस राज्य में आप रहते है। जैसे कि यहाँ हमने बिहार का चुनाव किया है।

जिला चुनें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है 3

राज्य का चुनाव करते ही अब आपके सामने राज्य से जुड़े सभी जिले के नाम दिखाई देंगे। यहाँ पर आपको अपने जिले जहां पर आप रहते है उस पर क्लिक कर दे।

ब्लॉक चुनें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है 4

जिला का चुनाव करते ही अब आपके सामने ब्लॉक के नाम आएंगे। यहाँ आपको अपने ब्लॉक पर क्लिक करना है।

ग्राम पंचायत पर क्लिक करें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

जैसे ही आप ब्लॉक पर क्लिक करेंगे बैसे ही आपके सामने ब्लॉक में उपस्थित सभी ग्राम पंचायत के नाम आ जाएंगे। इन ग्राम पंचायत में से आपको उस ग्राम पंचायत के ऊपर क्लिक कर देना है। जहां पर आप रहते है।

गॉव पर क्लिक करें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

अब आपके सामने राशन की गॉव का नाम दिखाई देगी। जिसके ऊपर क्लिक कर दें।

राशन नंबर पर क्लिक करें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ राशन कार्ड नंबर आ जायँगे। यहाँ पर आपको अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।

अपना राशन कार्ड देखें –

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके सामने आपका राशन कार्ड आ जायेगा।

राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? से जुड़े प्रश्न उत्तर

राशन कार्ड का उपयोग कहाँ किया जाता है?

राशन कार्ड का उपयोग रियायतीं दरों पर खाद्य सामाग्री खरीदने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है।

राशन कार्ड किसके नाम जारी किया जाता है?

राशन कार्ड परिवार के मुखिया सदस्य के नाम जारी किया जाता है। जिसमे परिवार के अन्य सदस्यों के नामों को भी शामिल किया जाता है।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?

राशन कार्ड तीन प्रकार के होते है। जो कि परिवार के मुखिया की बार्षिक आय के आधार पर जारी किये जाते है। एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय जैसे तरह के कार्ड होते है।

राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

राशन कार्ड लिस्ट में आप आप अपना नाम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है?

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? इसकी पूरी जानकारी ऊपर दी गई है जैसे फॉलो करके आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।

Jharkhand ration card list kaise nikale ? how to check ration list in jharkhand

निष्कर्ष

तो दोस्तो इस तरह से आप ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है? इसकी जानकारी आपको अपने इस आर्टिकल में दी है। आशा करता हूँ कि आप दी गयी जानकारी के अनुसार अपना राशन कार्ड देख चुके होंगे। दोस्तो राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं की इसी तरह की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे है।

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks
Which Notifications would you like to receive?